आधे से अधिक नए चेहरों के साथ शपथ लेंगे योगी

आधे से अधिक नए चेहरों के साथ शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ,आज शाम 4:00 बजे लखनऊ में कोर कमेटी की बैठक।गठबंधन के सहयोगी अपना दल यस और निषाद पार्टी के विधायकों के साथ पार्टी मुखिया भी रहेंगे मौजूद।नई टीम पर देर रात तक दिल्ली में हुई चर्चा।गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ सीएम योगी भी मंथन मैं मौजूद रहे।भाजपा नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश की नई सरकार की रूपरेखा तैयार कर ली है।मंत्रियों की सूची पर केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बुधवार देर रात तक की चर्चा।योगी की नई टीम में आधे से अधिक नए चेहरे होंगे पुरानी टीम के तीन कद्दावर चेहरे को नई टीम में मौका नहीं मिलेगा।पार्टी सूत्रों का दावा डिप्टी सीएम के पद बढ़ने के आसार कम।

समारोह से पहले निरीक्षण पर निरीक्षण जारी,अधिकारियों ने कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु झोंकी ताकत !!

पुराने डिप्टी सीएम में से एक का दायित्व बरकरार रखने और एक नया चेहरा लाने की चर्चा।बीती सरकार में बेहतर प्रदर्शन न करने के साथ विवादों में बने रहने का नुकसान 3 कैबिनेट मंत्रियों को उठाना पड़ सकता है मंथन में हुआ तय।सूत्रों का दावा सूची में 43 नाम है,केंद्रीय नेतृत्व इसमें कुछ और नाम जोड़ सकता है।पीएम मोदी के निर्देश के मुताबिक जातिगत क्षेत्रीय संतुलन साधने में भी विभिन्न वर्गो व क्षेत्रों के जमीनी व पढ़े-लिखे नेताओं को प्राथमिकता मिलेगी।आज भाजपा मुख्यालय लखनऊ में कोर कमेटी की बैठक।भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज शाम कोर कमेटी की बैठक होगी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के साथ नए मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर भी चर्चा हो सकती है।

सहयोगी भी विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल।भाजपा विधायक दल की बैठक में अपना दल यस के 12 और निषाद पार्टी के 6 विधायक भी शामिल होंगे।अपना दल के अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल व निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी उपस्थित रह सकते हैं।भाजपा विधायक दल की बैठक में अमित शाह पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेंगे।यह बैठक लखनऊ के लोकभवन में शाम 4 बजे होगी।यूपी की 403 सीटों वाली राज्य विधानसभा में भाजपा के 273 सदस्य हैं।बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष 273 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button