Sunday, February 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश हर परिवार को देंगे रोजगार-योगी

हर परिवार को देंगे रोजगार-योगी

513
बुजुर्ग और गंभीर कैदियों कि होगी रिहाई
सर्वसमावेशी एवं समग्र विकास का बजट-मुख्यमंत्री

हर परिवार को देंगे रोजगार-योगी

वन फैमिली वन कार्ड से हर परिवार के एक सदस्य को देंगे रोजगार। बजट सत्र में ओएफओसी पर सीएम योगी ने की चर्चा। कहा- प्रदेश के हर परिवार की मैपिंग करा रही है सरकार।

लखनऊ। बजट सत्र को संबोधित करते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में वन फैमिली वन कार्ड (ओएफओसी) की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक परिवार को फैमिली आईकार्ड देने का कार्य हो रहा है। हर परिवार से एक सदस्य को रोजगार से जोड़ने के लिए हम मैपिंग का काम तेज गति से करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके परिणाम बहुत शीघ्र सामने आएंगे।

READ MORE-36900 मजरों का जल्द होगा विद्युतीकरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार जल्द ही उत्तर प्रदेश के सभी परिवारों को परिवार कार्ड जारी करेगी। जिन परिवारों में कोई रोजगार से नहीं जुड़ा, उनकी मैपिंग करके कम से कम एक सदस्य को नौकरी या स्वत: रोजगार से जोड़ा जाएगा। इस दिशा में काम तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक परिवार की मैपिंग से ना सिर्फ शासन की योजनाओं की स्थिति के बारे में पता चलेगा, बल्कि कौन सा परिवार किन-किन योजनाओं से आच्छादित है, साथ ही उन्हें कौन कौन सी योजनाओं की आवश्यकता है, इसके बारे में भी सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार विकास की हर योजना बिना जाति, मत, मजहब और पंथ का भेदभाव किये जनता को लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर की बहुत क्लोज मॉनीटरिंग हो रही है। सभी के टार्गेट फिक्स किये गये हैं। हर परिवार को देंगे रोजगार-योगी