अंबेडकर प्रतिमा की स्वयं सफाई कर किया माल्यार्पण

विधायक ने अंबेडकर प्रतिमा की स्वयं सफाई कर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

भेलसर(अयोध्या)। रूदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कूढा सादात में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा को शुक्रवार को विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने स्वयं साफ सफाई करने के बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।विधायक ने माल्यार्पण के दौरान कहा की आजादी के 75वें वर्ष अमृत महोत्सव के अवसर पर भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में महापुरुषों की मूर्तियां जहां जहां पर स्थापित हैं उनकी साफ सफाई उसके बाद माल्यार्पण कर तिरंगा के साथ प्रभात फेरी निकालने का क्रम चल रहा है।

उन्होंने कहा हमारे आजादी के जो नायक हैं जिन्होंने हंसते हंसते फांसी का फंदा चूमा उनके त्याग बलिदान,समर्पण को आने वाली पीढ़ी के ज़हेन में डालना है की देश को कैसे आजादी मिली,अंग्रेजो के खिलाफ लड़ी गई और कैसे तिरंगा मिला,कैसे आजादी मिली,देशवासियों की क्या भूमिका थी।हर घर तिरंगा लगवा कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है।माल्यार्पण के अवसर पर मुख्य रूप से शबी हैदर रिजवी,प्रभात कुमार,मोहम्मद मुशीर,किशोरी लाल भारती,राम सागर गौतम,बंसीलाल रावत,राम सजीवन रावत,असगर अली,मोतीलाल,भारत, साहब लाल,मेराज,गुनई लाल,खालिद,गौस मोहम्मद,जावेद सल्मानी,फारूक,अम्मार,काजिम अली,क़य्यूम,अबू तालिब व आरिफ सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button