विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 23 मई से 26 मई तक ‘‘मिशन लाईफ’’ कैम्पेन का होगा आयोजन।विश्व पर्यावरण दिवस ‘‘मिशन लाईफ’’ कैम्पेन का आयोजन
प्रतापगढ़। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन एवं वन्य जीव प्रभाग ने अवगत कराया है कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘‘मिशन लाईफ’’ कैम्पेन का आयोजन 23 मई से 26 मई तक किया जायेगा। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के अनुसार जनपद में गंगा चौपाल/पब्लिक मीटिंग्स, क्यूज एण्ड पेंटिंग काम्पटिशन, गंगा आरती एवं क्लीन लाईन्स ड्राइव्स का आयोजन किये जाने के निर्देश प्राप्त हुये है।
उन्होने बताया है कि दिनांक 23 मई को मोहम्मदाबाद उपरहार व गोतनी ग्राम समाज में ग्राम चौपाल/पब्लिक मीटिंग का आयोजन होगा। दिनांक 24 मई को हनुमत इण्टर कालेज एवं बाबू लाल इण्टर कालेज मऊदारा में क्विज और पेंटिंग काम्पटिशन का आयोजन होगा।
दिनांक 25 मई को गंगा घाट राजभवन कालाकांकर तथा गंगा घाट मानिकपुर पर घाट पर हाट व गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन होगा। दिनांक 26 मई को गंगा घाट राजभवन कालाकांकर व गंगा घाट मानिकपुर में क्लीन लाईन्स ड्राइव्स का आयोजन किया जायेगा।
उन्होने क्षेत्रीय वनाधिकारी कालाकांकर एवं कुण्डा को निर्देशित किया है कि जनपद स्तर पर मिशन लाईफ कैम्पेन के अन्तर्गत निर्धारित तिथि के अनुसार कार्यक्रम से सम्बन्धित गतिविधियों/कार्यक्रमों में विद्यालीय छात्र-छात्राओं एवं यूथ समूहों को सम्मिलित कराते हुये कार्यक्रम का सफल आयोजन कराना सुनिश्चित करें। विश्व पर्यावरण दिवस ‘‘मिशन लाईफ’’ कैम्पेन का आयोजन
डाक विभाग ने रविवार को भी पहुँचाई लोगों तक राखी, डाकिया बाबू को लोगों ने कहा शुक्रिया रक्षाबंधन पर्व पर किसी भाई की कलाई सूनी न रहे, इसके लिए डाक विभाग ने रविवार को भी राखी डाक के वितरण के लिए विशेष प्रबंध किए।
लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के अधीन लखनऊ, फैज़ाबाद, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, अम्बेडकरनगर जनपदों में डाकियों ने रविवार को लोगों के घर राखी डाक पहुँचाईउक्त जानकारी लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने दीपोस्टमैनों ने लगभग 10 हजार लोगों को राखी डाक रविवार को पहुँचाई । राखी मिलने से प्रसन्न लोगों ने भी दिल खोलकर डाक विभाग की इस पहल की सराहना की और डाकिया बाबू का शुक्रिया व्यक्त कियारक्षाबंधन की सुबह भी डाक विभाग प्राप्त राखी डाक को लोगों तक पहुंचाएगा।
डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, ऐसे तमाम लोग जो आपदा की इस घड़ी में कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम कर रहे हैं और घर से दूर हैं, उन तक भी बहनों द्वारा भेजी गई राखी डाकियों द्वारा पहुँचाई गई। लखनऊ पुलिस के कोविड केयर हेल्प डेस्क में कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों से लेकर डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ तक को रविवार को राखी डाक वितरित की गई। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते शहर में भी बहनें अपने भाईयों को स्पीड पोस्ट द्वारा ही राखी और गिफ्ट भेज रही हैं। अकेले लखनऊ के डाकघरों से अब तक एक लाख से ज्यादा राखी डाक भेजी जा चुकी हैं, वहीं लगभग दो लाख राखी डाक का लखनऊ में वितरण किया जा चुका है। इस साल एक नया ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है कि बहनें राखियों के साथ भाईयों को मास्क, सैनिटाइजर व गिलोय भी भेज रही हैं। लखनऊ जीपीओ से अपने भाई को राखी भेजने वाली आकांक्षा कहती हैं कि, रक्षा सूत्र के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से बचाव में मास्क, सैनिटाइजर व गिलोय जैसी चीजें भाई की रक्षा करेंगी।
गोमतीनगर में रहने वाले राहुल कुमार ने बताया कि वे अपनी बहन द्वारा भेजी गई राखी अब तक न प्राप्त होने पर मायूस हो चले थे, पर संडे की सुबह जब पोस्टमैन ने घर पर आकर राखी का लिफाफा दिया तो खुशी का ठिकाना न रहा।