महिलाओं पर हुए अत्याचारों का बदला लेंगी महिलाएं-सरोज

लखनऊ। डॉ0 राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव ने लाइव के माध्यम से प्रदेश के कई जिलों के लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा की जन विरोधी नीतियों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के चलते पूरे प्रदेश की महिलाएं अपमानित हुई है और उन पर अत्याचार किया गया है। भाजपा शासन में शिक्षा व्यवस्था के चौपट होने और महिला अत्याचारों में बढ़ोत्तरी का आरोप लगाया।देश में पौने चार लाख से अधिक अपराध महिलाओं पर हो रहे हैं। यूपी में उन्नाव, हाथरस जैसी घटनाएं शर्मसार कर रही है। महिलाओं के मुद्दे हाशिए पर हैं। उन्हें समानता का अधिकार नहीं दिया जा रहा है।प्रदेश की महिलाओं की ओर से भाजपा सरकार आप समझ जाए की महिलाओं की अनदेखी उस पर भारी पड़ने वाली है यही प्रदेश की महिलाएं भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकने का काम कर रही हैं जगह-जगह से आ रही खबरों और वीडियो भारतीय जनता पार्टी के लोग देख लें क्योंकि उसमें भाजपा प्रत्याशियों को जगह जगह अपमानित होना पड़ रहा है इसका मुख्य कारण पिछले 5 सालों में उन पर किया गया अत्याचार है उसका बदला प्रदेश की जनता इसी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जड़ से उखाड़ कर फेंक ते हुए समाजवादी सरकार बनाकर लेने जा रही है।


फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना वक्तव्य जारी रखते हुए समाजवादी सरकार में किए गए कार्यों का भी जिक्र किया उन्होंने समाजवादी पेंशन योजना निशुल्क लैपटॉप वितरण साइकिल वितरण सरकारी नौकरियों तथा मजदूरों के लिए निशुल्क दवा व साइकिल बुनकरों के लिए विद्युत शुल्क माफी किसानों की कर्ज माफी तथा विद्युत व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई उत्पादन इकाइयों का शिलान्यास व लोकार्पण कई बड़ी-बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन लखनऊ मेट्रो महिलाओं के लिए वरदान स्वरुप 1090, पुलिस मुख्यालय की भव्य बिल्डिंग विश्वस्तरीय जनेश्वर मिश्र पार्क सहित कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया था इस दौरान उन्होंने लखीमपुर आजमगढ़ प्रतापगढ़ अंबेडकर नगर सुल्तानपुर बाराबंकी सीतापुर उन्नाव लखीमपुर सहित कई जिलों के लोगों को संबोधित किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button