डीसीएम के साथ राजभर क्या जारी रहेगा गठबंधन

राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाल कर निकले राजभर डीसीएम पाठक के साथ विक्ट्री साइन दिखाते। सपा से गठबंधन जारी रहेगा।

अजय सिंह

लखनऊ। लखनऊ में आज फिर सियासत के रंग देखने को मिले। राजभर अपने विधायकों के साथ राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालकर निकले उनके डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ विक्‍ट्री साइन बनाते नजर आए। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि यह चुनाव एकरफा हो गया है। उसी दिन से एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की झड़ी लग लग गई जिस दिन मैंने अपने पत्‍ते खोले।

आगे उन्होंने कहा कि सपा से सुभासपा का गठबंधन आज भी है। जहा से राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए हमें बुलाया गया हम उन्‍हीं के साथ खड़े हो गए। एक निजी चैनल से बात करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि दिल्‍ली का रास्‍ता यूपी से होकर जाता है। आप यूपी की ही गिनती कर लीजिए। यूपी की गिनती में विपक्ष कहां खडा है। यह चुनाव एकतरफा हो गया है। उन्‍होंने कहा कि आज भी उनका गठबंधन सपा से है। वहां से वोट मांगा नहीं गया, बुलाया नहीं गया। जहां से मांगा गया, बुलाया गया वहां चले गए। सुभासपा के विधायक राष्‍ट्रपति के वोट डालने गेट नंबर 7 पर पहुंचे।

ब्रजेश पाठक ने कहा एक आदिवासी बहन भारी बहुमत से जीतने जा रही है। राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए सबसे पहले सीएम योगी आदित्‍यनाथ, दूसरे नंबर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना औऱ तीसरे नम्बर पर धीरेंद्र सिंह ने वोट डाला। वही एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि क्रॉस वोटिंग का सवाल नहीं है। सवाल आदिवासी समाज से आने वाली महिला द्रौपदी मुर्मू जी का है। पूरा देश उनके समर्थन में उमड़ पड़ा है। बीजेपी और दूसरे दलों के सांसद विधायक भी। आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। आदिवासी समाज की बहन के सर्वोच्‍च पद पर पहुंचने का रास्‍ता साफ हो रहा है। ऐसे में सभी दलों के विधायकों को अपनी अंतरात्‍मा की आवाज सुनकर निर्णय लेना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button