वाहरे सरकार गरीब और गरीब,अमीर बहुत अमीर होता गया …!

लखनऊ। जब से उत्तर प्रदेश एवं केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से गरीब और गरीब होता गया, कुछ अमीर बहुत अमीर हो गये। जहां किसान अपनी फसल का उचित दाम नहीं पा रहा है कर्ज के बोझ तले आत्महत्या को मजबूर है वहीं चंद उद्योगपतियों के लाखों करोड़ के कर्ज माफ कर श्रेय लिया जा रहा है। जिस देश में 45 साल के सबसे उच्च दर पर बेरोजगारी है। सारी सरकारी संस्थाओं का निजीकरण हो रहा है, निश्चित रूप से शिक्षा को भी महंगा करना इस सरकार की प्राथमिकता में है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 400 प्रतिशत फीस वृद्धि कर भाजपा सरकार ने एक ऐतिहासिक नौजवान विरोधी कदम उठाया है। नौजवान छात्र कभी इस केन्द्रीय विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोत्तरी को शायद कभी भूल पाये। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जहां देश के तमाम राज्यों से छात्र पढ़ने आते हैं वहीं उत्तर प्रदेश एवं बिहार के साधरण परिवारों के बच्चे सबसे ज्यादा पढ़ने आते हैं। श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि सरकार फीस वृद्धि कर नौजवानों से शिक्षा का अधिकार भी छीन लेना चाहती है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि अविलम्ब छात्र, छात्राओं की बात सुनकर फीस वृद्धि का फैसला तुरन्त वापस ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button