हमें स्वच्छता को अपनाना होगा-अनुराग सिंह ठाकुर

पावन नगरी अयोध्या के राम मनोहर लोहिया अवध विवि के स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयोजित की गयी स्वच्छता गोष्ठी ।


अयोध्या । जनपद अयोध्या में आज 30 अक्टूबर 2021 को अनुराग सिंह ठाकुर मंत्री खेल एवं युवा कल्याण सूचना एवं प्रसारण मंत्री भारत सरकार एवं उपेंद्र तिवारी मा. राज्य मंत्री पंचायतीराज,खेल एवं युवा कल्याण उ.प्र. की गरिमामय उपस्थिति में स्वच्छ भारत अभियान संगोष्ठी का आयोजन डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के विवेकानंद सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लल्लू सिंह, सांसद अयोध्या ने की। अयोध्या पहुंचे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्शगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग-निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जिसके अन्तर्गत देश के कोने-कोने में अनेक कार्यक्रम गोष्ठी एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान संचालित किये जा रहें है, जिसके क्रम में उ0प्र0 में जनपद प्रयागराज से इस अभियान की शुरूआत की गयी थी जो कि पूरे प्रदेष में संचालित किया गया, जिसका समापन आज इस पावन धरती अयोध्या में किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत पूरे देश में 75 लाख किलो कूड़ा एवं प्लास्टिक एकत्र करने का संकल्प किया गया था।

अभियान के समाप्ति के पहले ही जनता के सहयोग से 108 लाख किलो कूड़ा एकत्रित कर रिकार्ड बनाया गया। अभियान समाप्त हो रहा है लेकिन इसका उद्देश एवं संदेश हमें याद रखते हुए अपने घर, गली, मोहल्लें, गांव में साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए अपने आदत में स्वच्छता को अपनाना होगा। ठाकुर ने कहा उत्तर प्रदेश के माध्यम से देश को भी मिल रही है ताकत, उत्तर प्रदेश बिजनेस में भी देश में आगे बढ़ कर आया है। वही अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भी उत्तर प्रदेश में लंबी छलांग लगाई है।अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि ह। उत्तर प्रदेश में गुंडाराज पर लगाम कसी गई। भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मुहिम चली है उसे जनता ने सराहा सबसे बड़ा प्रहार उन लोगों पर हुआ जो गुंडागर्दी करते थे।फिरौती मांगते थे।माफियागिरी करते थे। उन सब की बोलती बंद करने का काम उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है।आज महिलाएं रात को भी घर से निकल सकती है। बेटियां स्कूटी से बाजार में निकल सकती हैं। डर भय अपराध इन सब से मुक्ति दिलाने का काम योगी सरकार ने किया है और जनता चाहती है भय मुक्त, अपराध मुक्त, गुंडाराज मुक्त यूपी बना रहे। मा0 मंत्री ने सभी को स्वच्छता षपथ दिलायी गयी।  


कार्यक्रम में विषिश्ट अतिथि उपेन्द्र तिवारी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पंचायतीराज खेल एवं युवा कल्याण ने अपने उद्बोधन में कहा कि उ0प्र0 सरकार मा0 मुख्यमंत्री, योगी आदित्य के नेतृत्त में महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करने के लिए कृत संकल्प है। प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में देश में सबसे अधिक व्यक्तिगत शौचालय बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया है। गांव-गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया है। वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता को अपने व्यवहार में लाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये हैं, जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में स्वच्छता मानक के आकड़ों में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उक्त कार्यक्रम में रामचन्द्र यादव, विधायक रूदौली, गोरखनाथ बाबा, विधायक मिल्कीपुर, मा0 वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक सदर, शोभा सिंह चैहान, विधायक, बीकापुर, भाजपा जिलाध्यक्ष, संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, सत्ताधारी पार्टी के अन्य सदस्यगण/पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने प्रस्तुत किया तथा इस कार्यक्रम में उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह, उपनिदेशक पंचायतआर. एस.चैधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी शीतला प्रसाद सिंह, प्रदेश समन्वयक कर्नल बीके सिंह, नेहरू युवा केन्द्र जिला समन्वयक विकास सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी विद्यालय के छात्र तथा खेलप्रेमी एवं अन्य समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। समस्त खण्ड विकास अधिकारी,दीपक सेन, जिला कन्सल्टेंट, जिला परियोजना प्रबंधक उपेन्द्र तिवारी,राकेश सिंह, जिला कन्सल्टेंट, समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत, समस्त खंड प्रेरक, समस्त ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव एवं समस्त पंचायत सहायक आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button