वोट फ़ॉर अखिलेश अभियान की शुरुआत

समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेहा यादव ने लखनऊ विश्वविद्यालय में “वोट फ़ॉर अखिलेश, न्यू उत्तर प्रदेश अभियान की शुरुआत की।“आएंगे अखिलेश, बनाएंगे खुशहाल उत्तर प्रदेश” छात्रसम्पर्क कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच सम्पर्क करते हुए सुश्री नेहा यादव ने कहा की छात्रों-युवाओं में नौकरी, रोजगार, बेहतर शिक्षा और खुशहाली लाने की दिशा में अखिलेश यादव जी द्वारा अनेक ऐतिहासिक कार्य समाजवादी सरकार में हुए।समाजवादी सरकार का दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल डिवाइस डिस्ट्रीब्यूशन करने का प्रयास रहा। उच्च शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र खोले गए। नए मेडिकल कॉलेज खोले गए छात्राओं को शिक्षा में बढ़ावा देने हेतु कन्या विद्या धन व हमारी बेटी उसका कल योजना से कक्षा 10 के बाद कि पढ़ाई जारी रखने के लिए मदद की गई थी।अभियान में, छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वश्री अंकुर पांडेय, उपाध्यक्ष दिनेश देवा, उपाध्यक्ष हर्ष वशिष्ठ, सचिव आकाश कैराती, कांची सिंह, अमर यादव, महेंद्र यादव जिलाध्यक्ष छात्र सभा, शिवा दुबे, रामभवन, शम्भू कुशवाह, तराना, रेणु, आदि कई छात्र शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button