लावारिश खड़े वाहन पर पुलिस द्वारा सतर्कता

लावारिश खड़े वाहन को पुलिस द्वारा सतर्कता दिखाते हुए थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवाया गया।वाहन स्वामी की तलाश कर प्रभारी चौकी नयागंज ने वाहन मालिक को सुपुर्द किया।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर- गस्त के दौरान सड़क के किनारे लावारिश हालात में खड़े वाहन मोटर साईकल को का0 विशाल व का0 राहुल द्वारा सतर्कता दिखाते हुए थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवाया गया।सुबह वाहन स्वामी की तलाश कर प्रभारी चौकी नयागंज उ0नि0 रणजीत यादव द्वारा उक्त वाहन को उनके मालिक को सुपुर्द किया गया।वाहन स्वामी ने पुलिस को धन्यवाद कहते हुए कहा कि पुलिस की सतर्कता की वजह से हमारी गाड़ी हमें सुरक्षित वापस मिल गयी।पुलिस चौकी नयागंज की पुलिस के इस सराहनीय कार्य तारीफ कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा सहित नागरिकों ने भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button