सहारनपुर में शातिर चोर गिरफ्तार

04 शातिर चोर गिरफ्तार , कब्जे से ट्रैक्टर ट्रॉली,मोटरसाईकिल व अवैध असलहा/कारतूस बरामद।

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस द्वारा 04 शातिर चोर गिरफ्तार किये कब्जे से 01 ट्रैक्टर महेन्द्रा, 01 ट्रॉली, 01 मोटर साईकिल बुलेट, 02 चाकू, 2,68,000/-रुपये नगद व अवैध असलहा/कारतूस बरामद हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा अपराधो की रोकथाम व वाँछित/वारण्टी / अभियुक्त गणो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय थाना बेहट के कुशल नेतृत्व मे थाना बेहट पर दिनांक 18.06.22 को मु0अ0सं0 292/22 धारा 379 भादवि ( ट्राली चोरी ) से सम्बन्धित मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना बेहट पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 21.06.22 को गन्देवड रोड पर निर्माणाधीन पुल के पास से अभियुक्तो 1. इरशाद पुत्र अली हसन नि0 ग्राम सिंगमौर थाना चिलकाना जिला सहारनपुर 2.रवि पुत्र सौलाल नि0 हाडी अब्दुल्लापुर थाना चिलकाना जिला सहारनपुर 3.कुलदीप पुत्र रामनिवास नि0 सालदापुर थाना मलाना जिला अम्बाला (हरियाणा) व 4.परविन्दर उर्फ सन्नी पुत्र पवन राणा नि0 ग्राम आलीपुर थाना मलाना जिला अम्बाला ( हरियाणा ) को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व , 02 चाकू नाजायज, 01 मौटर साईकिल बुलेट नम्बर HR-02 AL-5189, 01 ट्राली व 01 ट्रैक्टर महेन्द्रा लाल रंग व 2,68,000/- रुपये नगद बरामद किये गये। मौके से अन्धेरे का फायदा उठाकर अब्दुल मलिक पुत्र इनाम निवासी दूधगढ थाना चिलकाना सहारनपुर 2. कासिम उर्फ भूरा पुत्र स्व0 इस्लाम निवासी दूधगढ थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर फरार हो गये। अभियुक्तो को मा0 न्या0 के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button