रोजगार मेले में 1542 युवाओं के खिले चेहरे-वेद प्रकाश गुप्ता

वृहद रोजगार मेले में 1542 युवाओं को मिला रोजगार खिले चेहरे।


अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 26.10.2021 को रोजकीय आई0टी0आई0 परिसर अयोध्या में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 29 निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों ने प्रतिभाग किया और 1542 बेरोजगार युवाओं का चयन किया गया। इस रोजगार मेले में लगभग 3000 से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।इस मेले का शुभारम्भ प्रातः 10ः00 बजे विधायक सदर अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया।

विधायक द्वारा मेले में आये सभी कम्पनियों के नियोजकों से संवाद कर सभी बेरोजगार अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस रोजगार में संयुक्त निदेशक डी0के0सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 अयोध्या के0के0लाल, सहायक निदेशक सेवायोजन पद्म वीर कृष्ण एवं सहा0 जिला रोजगार सहायता अधिकारी प्रवीण यादव आदि रोजगार मेले के सफल आयोजन हेतु उपस्थित रहे। सहायक निदेशक सेवायोजन पद्म वीर कृष्ण  रोजगार मेले में चयनित युवाओं को उनके सुनहरे भविष्य के लिए कामना की एवं जो अभ्यर्थी किसी कारण वश चयनित नही हुए उन्हे और अधिक प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। अन्ततः इस रोजगार मेले में चयनित युवाओं को मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सायं 4ः00 बजे नियुक्ति पत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button