गांधी जयन्ती के अवसर पर आयोजित होगें विविध कार्यक्रम-जिलाधिकारी

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया है कि दिनांक 02 अक्टूबर को गांधी जयन्ती समारोह को जनपद में पूरे उत्साह व भव्यता के साथ मनाया जायेगा एवं विधिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। उन्होने बताया है कि गांधी जयन्ती के अवसर पर सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। पूर्वान्ह 9 बजे समस्त कार्यालयों, विद्यालयों एवं समाजसेवी संस्थाओं के किसी बड़े हाल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण एवं रामधुन का गायन होगा। सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालयों में श्रमदान के द्वारा साफ-सफाई एवं स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता की शपथ दिलायेगें।

पूर्वान्ह 9.30 बजे से जिला क्रीड़ा अधिकारी (आयोजक) द्वारा 05 किमी एवं 03 किमी बालक पैदल चाल का आयोजन किया जायेगा। पूर्वान्ह 10 बजे से सायंकाल तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रम क्रमशः करनपुर नगर पालिक वार्ड में स्वास्थ्य कैम्प, बौद्ध बिहार चिलबिला में राष्ट्रीय एकीकरण कार्यक्रम, राजकीय इण्टर कालेज में सांस्कृतिक एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम, मण्डी समिति महुली में वृक्षारोपण कार्यक्रम, सभी माध्यमिक विद्यालयों में सास्कृतिक कार्यक्रम एवं दोनो महापुरूषों के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला जायेगा, ग्राम पूरे मनिकंठ कोहड़ौर में चरखा कताई कार्यक्रम,, सांसद आदर्श ग्राम स्वच्छता कार्यक्रम, चिलबिला पार्क में वृक्षारोपण, तुलसीसदन में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र प्रदर्शनी, घरौनी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। अपरान्ह 3 बजे जनसेवा निकेतन विवेकनगर खादी संस्था के प्रांगण में सफाई कार्यक्रम एवं रामधुन का आयोजन तथा चरखा कताई कार्यक्रम व पारितोषक वितरण कार्यक्रम आयोजित होगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button