UP के IAS अफसरों का तबादला संजय को गृह का चार्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश में वरिष्ठ 16 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है।प्रदेश के दिग्गज आईएएस अफसरों को महत्वपूर्ण विभागों से हटा दिया गया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ काफी विवाद होने के बाद अब जाकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद को हटाया गया है।उपमुख्यमंत्री अमित मोहन प्रसादको हटवाने में सफल रहे परन्तु विभाग महत्व पूर्ण पाने में सफल रहे प्रसाद। अमित मोहन प्रसाद अब सूक्ष्म, लघु, मध्यम, उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। वहीं काफी तेज आईएएस नवनीत सहगल को अपर मुख्य सचिव, सूचना से हटाकर खेलकूद विभाग का जिम्मा दिया गया है।

आईएएस अफसरों के तबादलों की सूची-

संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव सीएम, प्रोटोकॉल, सूचना एवं जनसंपर्क, गृह, गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग दिया गया है। इसके अलावा दीपक कुमार को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं पार्थ सारथी सेन शर्मा प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बनाये गये। इसके अलावा संजय प्रसाद को सूचना विभाग और नवनीत सहगल को खेलकूद विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। दूसरी ओर आराधना शुक्ला को भी माध्यमिक शिक्षा विभाग से हटा कर आयुष विभाग भेजा गया।

इसके अलावा हिमांशु कुमार को ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, डॉक्टर हरिओम को समाज क्लायण विभाग के प्रमुख सचिव, मोनिका गर्ग को अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

वहीं महेश कुमार गुप्ता को उर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा स्रोत विभाग का अपर मुख्य सचिव, कल्पना अवस्थी को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

यूपी में 10 पीपीएस अफसरों के तबादले –

मुकेश कुमार मेश्राम को धर्मार्थ कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही अरविंद कुमार को यूपीडा और उपशा के सीईओ के पद का प्रभार दिया गया है। वह फिलहाल अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा एनआरआई विभाग और पिकप के अध्यक्ष हैं।

वहीं राजेश कुमार सिंह प्रथम को प्रमुख सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिदेशक कारागार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरी ओर सुधीर महादेव बोबडे को उच्च शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

संजय प्रसाद का पद एवं महत्व योगी सरकार के पार्ट-2 में लगातार बढ़ता जा रहा है।आईएएस अफसर संजय प्रसाद की छवि एक ईमानदार अधिकारी की रही है और उन्हें मुख्यमंत्री योगी का भी पसंदीदा अफसर माना जाता है। संजय प्रसाद समय-समय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सही सलाह भी देते रहते हैं। संजय प्रसाद का मीडिया मैनेजमेंट भी काफी बेहतर है। संजय प्रसाद मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और उनके शुरुआती शिक्षा भी बिहार में हुई है। साल 1995 में सिविल सेवा परीक्षा में चुने जाने के बाद उन्हें यूपी के कैडर मिला, तब से वह उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर लगातार काम कर रहे हैं और उनकी छवि साफ स्वच्छ रही है। आज संजय प्रसाद को प्रदेश का गृह विभाग में सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button