उ0प्र0 गौरव सम्मान

अयोध्या। मण्डलायुक्त एम0पी0 अग्रवाल ने बताया कि संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2021-22 में मण्डल के ख्यातिलब्ध महानुभावों को उ0प्र0 गौरव सम्मान प्रदान किया जाना है, जिसके लिए दिनांक 10 दिसम्बर 2021 तक पात्र महानुभावों के नामांकन निर्धारित प्रारूप पर प्रस्तुत किया जाना है। जिसके सम्बंध में मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों को आपेक्षित कार्यवाही करने को कहा। मण्डलायुक्त ने बताया कि उ0प्र0 गौरव सम्मान उन महानुभावों को प्रदान किया जाता है जो विभिन्न विधाओं एवं कार्य क्षेत्रों यथा-कला व संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता से आयाम स्थापित करते हुये राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया है। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 गौरव सम्मान शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य)/ललित कलायें, नाट्य विधायें, फिल्म व मीडिया, समाजसेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांग कल्याण, कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गौसेवा, पशुपालन, वन आदि क्षेत्रों में प्रदान किये जायेंगे।

इस सम्मान हेतु पात्रता के लिए उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए, विभिन्न विधाओं/कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त महानुभाव जिन्होंने अपनी प्रतिमा, दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धियां प्राप्त की हो, जिन्होंने देश व विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो तथा राज्य सरकार एवं भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभाव को सामान्यतया इस प्रकार की पात्रता परिधि में नही रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 गौरव सम्मान के लिए संस्तुति कर्ता द्वारा नामांकित महानुभावों/कलाकारों की विशिष्ट उपलब्धियों का सम्पूर्ण विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करते हुये निदेशक संस्कृति निदेशालय को भेजा जायेगा। तदपरीक्षोपरांत मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया जायेगा। स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुतियों पर मा0 मुख्यमंत्री जी का अनुमोदन प्राप्त किया जायेगा। उ0प्र0 गौरव सम्मान के अन्र्तगत चयनित/पुरस्कृत कलाकारों/महानुभावों को रू0 11 लाख नगद धनराशि, अंग वस्त्र एवं ताम्रवस्त्र/मोमेन्टों भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा।जिलाधिकारी नितीश कुमार ने संस्कृति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुये यथाशीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान नामांकन हेतु निर्धारित प्रारूप जनपद के संस्कृति विभाग से प्राप्त किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button