बेरोजगार युवाओं को मिला रोजगार

अयोध्या। जिलाधिकारी ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद अयोध्या के पद्म विभूषण, पद्मभूषण एवं पद्मश्री उपाधियों के लिए अर्हता रखने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है, जिसके क्रम में जनपद के महानुभावों से व्यक्तित्व व कृतित्व के सम्बंध में साईटेशन से सम्बंधित आवेदन पत्र दिनांक 21 जून 2022 तक क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी कार्यालय डा0 भीमराव अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय क्रीडा संकुल डाभासेमर अयोध्या में उपलब्ध करा सकते है इससे सम्बंधित जानकारी/आवेदन पत्र प्रारूप कार्यालय दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। प्राप्त आवेदन खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ में उपलब्ध कराया जायेगा एवं आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 को पात्र विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा। उक्त जानकारी क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी अयोध्या ने दी है।

51 बेरोजगार युवाओं को मिला रोजगार-

जिलाधिकारी नितीश कुमार के निर्देश पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, अयोध्या में दिनांक 08 जून 2022 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया किया गया, जिसमें 85 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। उनमें से तकनीकी/गैर तकनीकी क्षेत्र के 51 युवाओं को विभिन्न कम्पनियों के एच0आर0 के माध्यम से रोजगार प्राप्त हुआ। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु सहायक निदेशक, सेवायोजन श्री पद्म वीर कृष्ण ने रोजगार मेले में आये बेरोजगार युवाओं का उत्साह वर्द्धन किया। इसी क्रम में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर अयोध्या में एक कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें 64 युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिला रोजगार सहायता अधिकारी श्री राम कुमार द्विवेदी ने काउन्सिलिंग में आये युवाओं को साक्षात्कार में सफल होने के गुण बताये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button