खड़े ट्रक में ट्रक ने मारी टक्कर चालक घायल,जिला अस्पताल रेफर

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

भेलसर(अयोध्या)। रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में चालक गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेलसर ओवर ब्रिज के ऊपर पहले से खराब खड़े ट्रक में अयोध्या की ओर पार्सल लेकर जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी टक्कर मारने के बाद उसी ट्रक में चालक फंस गया उसकी चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना भेलसर पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय तत्काल अपने हमराहियों का0 ताहिर खान,उमेश कुमार,अशोक कुमार यादव के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक में फंसे चालक को गेट काटकर बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और एम्बुलेंस से सीएचसी रूदौली में इलाज के लिए ले गए जहां चालक की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इस सम्बमध मे भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि सोमवार की सुबह भोर में लगभग चार बजे अयोध्या की ओर पार्सल लेकर जा रहे ट्रक संख्या यूके 08 सीबी 1965 ने पहले से खराब खड़े ट्रक संख्या यूपी 25 डीटी 6814 में टक्कर मार दी जिसमें टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक आदेश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी टाडोरा थाना सांडी जिला हरदोई गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी रूदौली ले जाया गया जिसकी हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों जिला अस्पताल रेफर कर दिया।उन्होंने बताया कि दोनों ट्रकों को क्रेंन से भेलसर चौकी में खड़ी करा लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button