1912 पर प्राप्त शिकायतो का हो रहा है समयबद्ध निस्तारण-प्रमुख सचिव ऊर्जा

लखनऊ। उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं के निदान के लिये उ०प्र0 पावर कारपोरेशन के टोल फ्री नम्बर 1912 के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। 19 अप्रैल 2017 से कार्यरत इस नम्बर पर पूरे प्रदेश से ट्रांसफार्मर छतिग्रस्तता सम्बन्धी तेरह लाख से ऊपर (1332406) शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 1296820 शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर दिया गया।इसी तरह बिल सम्बन्धी 956079 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 955068 शिकायतों का निस्तारण किया गया। मीटर से सम्बन्धित 858616 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 835633 का निस्तारण किया गया। पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर सम्बन्धी 24668 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 24374 का समय बद्ध निस्तारण किया गया। कनेक्शन सम्बन्धी 258833 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 257060 शिकायतों का निस्तारण किय गया। लोड बढ़ाने सम्बन्धी 25516 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 21019 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

इसी तरह विद्युत आपुर्ति सम्बन्धी 5928108 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 5924971 का निस्तारण कर दिया गया है। चोरी सम्बन्धी 87875 सूचनायें प्राप्त हुई, जिसमें 77824 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसी तरह सर्विस (सेवा) सम्बन्धी 2414 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 2149 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसी तरह 13 अप्रैल 2017 से अब तक टोल फी नम्बर पर 8962614 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिसमें 8902922 शिकायतों का निस्तारण किया गया है।यह जानकारी देते हुये प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम0 देवराज ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि टोल फ़ी नम्बर 1912 को और प्रभावी एवं क्रियाशील बनाया जाए। उन्होनें कहा कि कुछ जगहों से ये शिकायतें भी आ रही है कि टोल फी नम्बर उठता नही है या रिस्प्ॉास नहीं करता है। ये शिकायतें बन्द होनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाये कि टोल फी नम्बर क्रियाशील रहे और उपभोक्ता की समस्या हल होने तक उसके सम्पर्क में रहें। इसके लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button