सपा और कांग्रेस का घोषणापत्र किसानो के साथ छलावा-रामनिवास

राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन की हाईपावर कमेटी के निर्णय को बताते हुये अध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र, समाजवादी पार्टी का वचन पत्र, कांग्रेस पार्टी का उन्नति विधान पत्र तीनों के घोषणा पत्रों की जब हाई पावर कमेटी ने तुलनात्मक अध्ययन किया तो सपा कांग्रेस का घोषणा पत्र किसानों के साथ छलावा है जब कांग्रेस की सरकार थी तो सबसे ज्यादा दुर्दशा किसानों की थी जिसमें प्रतिवर्ष हजारों किसान आत्महत्या को मजबूर होते थे किसान खेती का काम छोड़कर मजदूरी करने लगा था क्योकि किसानों को न समय से खाद मिलती थी न ही पानी उल्टे अपने फायदों के लिए किसानों की जमीनों का जबरदस्ती अधिग्रहण कर लेते थे सालों मुआवजा भी नही दिया जाता था कई बार जब किसान विरोध करते थे उनपर गोलियां चलाई गयी।

यही हाल अखिलेश की सरकार में था इनके पार्टी के कार्यकर्ता ही किसानों की जमीनों पर जबरदस्ती कब्जा कर लेते थे किसान जब शिकायत करता था तो उल्टे उस पर ही पुलिस द्वारा दबाव बनाकर जमीन औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर किया जाता था यही कारण है कि भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल एवं संकल्प पत्र में की गयी नयी घोषणाओं को देखते हुये आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पाँचों प्रदेशों में समर्थन देने का एलान किया है और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अच्छी कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है और किसानों के हितों को ध्यान में रख कर जो संकल्प पत्र जारी किया।

वह देश एवं प्रदेश के किसानों का काफी फायदा देने वाला है जिस प्रकार से किसानों को सिचाई हेतु मुफ्त बिजली देने के साथ ही गन्ना किसानों के भुगतान को 14दिनों में करने एवं समय से भुगतान न होने पर ब्याज देने की घोषणा की है जिससे लाखों गन्ना किसानों को काफी लाभ होगा यह स्वागत योग्य निर्णय है अगले पाँच वर्षों में एम.एस.पी. पर लगातार बढोत्तरी कर रिकार्ड फसल खरीदने की भी घोषणा की, एवं किसान सम्मान निधि दोगुना करने का आश्वासव, साल में दो बार गरीब किसान परिवारों को गैस सिलेंडर मुफ्त देने, असहाय, गरीब एवं बुजुर्ग किसानों को 1500रू प्रतिमाह पेंशन देने इसके साथ ही सभी किसानों को आयुष्मान भारत योजना में 5लाख तक स्वास्थ लाभ देना। चार हजार नये एफ.पी.ओ. गठित कर अठ्ठारह लाख तक वित्तीय मदद करना, उत्तर प्रदेश में 6मैगा फूड पार्क बनाना, किसानों को सस्ती दर पर खाद उपलब्ध कराना, गरीब किसानों को पक्का आवास देना, गरीब किसान की बेटी की शादी में एक लाख रूपया अनुदान देना।

पच्चीस हजार करोड़ से सरकार बल्लभ भाई पटेल कृषि इन्फ्राइंस्ट्रक्चर बनाना, जिसमें कोल्ड चेन, गोदाम, फूड प्रोसिसिंग सेन्टर का निर्माण कर किसानों की फसलों को बर्बादी से रोकने एवं उचित मूल्य दिलाने का निर्मय, एक हजार करोड़ का भामा शाह कोष बनाकर किसानों की फसलों को दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान से बचाना, पच्चीस हजार करोड़ से गन्ना मिलों का नवीनीकरण एवं नई चीनी मिलों का निर्माण करना, एक हजार करोड़ की लागत से दुग्ध उत्पादन को बढावा देने के लिए “नन्द बाबा यादव दुग्ध मिशन” के अन्तर्गत गांव में ही दूध खरीदने की व्यवस्था करना एवं मछुवारा समाज के लिए “निषाद राज बोट सब्सिडी योजना” का आरम्भ करना जिसमें नाव खरीदने पर 40% सब्सिडी देने एवं 6 अल्ट्रा माँडल मत्स्य मंडी स्थापित करना। निश्चित रूप से भाजपा के संकल्प पत्र के लागू होने पर किसानों की आमदनी दोगुनी हो जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button