निःशुल्क चावल वितरण की अन्तिम तिथि 30 जून निर्धारित

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना‘‘ के अन्तर्गत माह मई, 2022 के सापेक्ष माह जून, 2022 के द्वितीय वितरण चक्र में जनपद के सभी राशनकार्डों पर 05 कि0ग्रा0 खाद्यान्न (चावल) प्रति सदस्य (यूनिट) की दर से निःशुल्क वितरण 19 जून से 30 जून, 2022 के मध्य कराया जा रहा है। सभी कार्डधारक उक्त अवधि में कोटे पर जाकर अपने कार्ड में शामिल यूनिट के अनुसार 05 कि0ग्रा0 चावल प्रति यूनिट की दर से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। राशन कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत चावल प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। माह मई, 2022 के सापेक्ष निःशुल्क चावल वितरण की अन्तिम तिथि दिनांक 30.06.2022 निर्धारित है। जिन कार्डधारकों का ई-पॉस मशीन पर अॅगूठा नहीं लगता है, वह माह की 30 तारीख को पहचान पत्र (आधार कार्ड) तथा मोबाइल के साथ सम्बन्धित कोटे की दुकान पर जाकर मोबाइल ओ0टी0पी0 (प्रॉक्सी) के माध्यम से अपना चावल प्राप्त कर सकते हैं।

कोटे पर कार्डधारकों की भीड़ न लगे, इसके लिये कोटेदार द्वारा उन्हें पहले से एक टोकन दिया जायेगा। कार्डधारक टोकन के अनुसार कोटे पर आकर बनाये गये गोले में खड़े होकर अपनी बारी पर गल्ला लेंगें। कार्डधारकों का भी दायित्व होगा कि वह कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग को बनाये रखने के लिये कम से 01-01 मीटर की दूरी पर खड़े होकर राशन प्राप्त करें। किसी भी दशा में दुकान पर भीड़ न लगे। कोरोना महामारी के संक्रमण के दृष्टिगत समस्त राशन कार्डधारकों से अपील की जाती है कि राशन लेते समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रुप से पालन करें। कोटे की दुकान पर बनाये गये गोले में खड़े होकर अपनी बारी से ही राशन प्राप्त करें। सभी कार्डधारक अपना मुँह मास्क, गमछा, रुमाल व दुपट्टा आदि से ढक कर ही कोटे की दुकान पर आयें तथा साबुन-पानी, डिटाल व सेनेटाइजर आदि से हाथ धोने के उपरान्त ही ई-पॉस मशीन में अपना अॅगूठा लगाकर खाद्यान्न प्राप्त करें। कोटेदार, सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराने हेतु बनाये गये गोले में खड़े होने के लिये कार्डधारक से अनुरोध करते हुये सुचारु रुप से खाद्यान्न निर्गत करेंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button