Sunday, April 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक:योगी

कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक:योगी

37
कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक:योगी
कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक:योगी

मुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल पारित न होने के सम्बन्ध में आयोजित ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में सम्मिलित हुए। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का चेहरा अलोकतांत्रिक, इनके कृत्य महिला विरोधी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक संसद में प्रस्तुत किया गया, लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इण्डी गठबन्धन के दलों ने विधेयक का समर्थन नहीं किया। प्रधानमंत्री ने इन दलों को अपनी महिला विरोधी छवि समाप्त करने का विकल्प दिया, जिसका इन्होंने दुरुपयोग किया।जन आक्रोश महिला पदयात्रा में आधी आबादी की बड़ी संख्या में प्रतिभागिता प्रधानमंत्री की नीतियों के प्रति उनके सहज समर्थन और आशीर्वाद का प्रतीक। देश में नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा व स्वावलम्बन के लिए अनेक कार्यक्रम चलाये गये। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश में अनेक कार्यक्रमों को निरन्तर आगे बढ़ा रही, उसी प्रकार प्रदेशों में डबल इंजन सरकारें भी निरन्तर कार्य कर रही। स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा नारी गरिमा की रक्षा का अभियान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क रिफिल गैस सिलेण्डर ईंधन की आपूर्ति तथा स्वावलम्बन का आधार।

लखनऊ। 
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का चेहरा अलोकतांत्रिक है। इनके कृत्य महिला विरोधी हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक संसद में प्रस्तुत किया गया, जहां इस पर चर्चा की गयी। लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इण्डी गठबन्धन के दलों द्वारा विधेयक का समर्थन नहीं किया गया। मुख्यमंत्री यहां नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल पारित न होने के सम्बन्ध में आयोजित ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ के दौरान अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन को बाधित करने व सदन में प्रस्ताव को गिराने के खिलाफ देश भर में आक्रोश रैली निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टी0एम0सी0, डी0एम0के0 और आई0एन0डी0आई0 गठबन्धन के सहयोगियों का विरोध करने के लिए मातृ शक्ति द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जन आक्रोश महिला पदयात्रा में आधी आबादी की बड़ी संख्या में प्रतिभागिता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के प्रति उनके सहज समर्थन और आशीर्वाद का प्रतीक है। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक आधी आबादी की जायज मांग का समर्थन करने के लिए खड़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश में अनेक कार्यक्रमों को निरन्तर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उसी प्रकार प्रदेशों में डबल इंजन सरकारें भी निरन्तर कार्य कर रही हैं। लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इण्डी गठबन्धन के दल प्रत्येक योजना का विरोध करते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इन दलों को अपनी महिला विरोधी छवि समाप्त करने का विकल्प दिया, जिसका इन्होंने दुरुपयोग किया। आज देश भर में आधी आबादी कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ सड़कों पर आन्दोलन कर रही है। विगत 11 वर्षां में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। प्रधानमंत्री का मानना है कि देश में केवल चार जातियां हैं। इनमें पहली जाति महिला, दूसरी गरीब, तीसरी युवा और चौथी जाति किसान है। अपनी नीतियों को इन चारों के इर्द-गिर्द केन्द्रित करते हुए उन्होंने देश को आर्थिक उन्नति के नये सोपान तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है। नये इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण, भारत की विरासत के संरक्षण और समाज के विभिन्न वर्गां के उत्थान की योजनाओं का केन्द्र बिन्दु आधी आबादी अर्थात नारी शक्ति है।


नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा व स्वावलम्बन के लिए अनेक कार्यक्रम चलाये गये हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत हर घर शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, घरौनी वितरण कार्यक्रम, पी0एम0 स्वनिधि योजना के माध्यम से स्ट्रीट वेण्डर के स्वावलम्बन सहित देश-प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाएं परिवारों के स्वावलम्बन का आधार बन रही हैं। यह सभी योजनाएं प्रधानमंत्री जी ने आधी आबादी, गरीब, युवा और अन्नदाता किसानों को ध्यान में रखकर बनायी हैं।


स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान के साथ-साथ नारी गरिमा की रक्षा का अभियान भी है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क रिफिल गैस सिलेण्डर ईंधन की आपूर्ति का माध्यम ही नहीं, बल्कि स्वावलम्बन का आधार भी है। यह योजना लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करने तथा नेत्र ज्योति को सुरक्षित रखने का माध्यम बनी है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना परिवार के आरोग्यता के लक्ष्य के साथ उसे स्वावलम्बन के पथ पर आगे बढ़ाने का माध्यम बनी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलम्बन और सम्मान के लिए अभियान चल रहा है, उसी प्रकार प्रदेश में भी डबल इंजन सरकार कार्यक्रमों को निरन्तर आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सहित अन्य योजनाएं प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलम्बन और सम्मान को आगे बढ़ाने वाले महत्वपूर्ण कदम हैं। जन आक्रोश महिला पदयात्रा को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल व राज्य सभा सदस्य अरुण सिंह ने भी सम्बोधित किया।