मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर एवं काशी के कोतवाल काल भैरव मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया

मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में फुलवरिया 4-लेन परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया।अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर कार्य को समय से पूर्ण कराए जाने के निर्देश।निर्माण कार्यों में मानक के अनुरूप गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर एवं काशी के कोतवाल काल भैरव मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।श्रावण मास के दौरान आ रहे श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया करायी जाएं।

वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद वाराणसी में वाराणसी शहर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक फुलवरिया 4-लेन परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर कार्य को समय से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में मानक के अनुरूप गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।


निरीक्षण के उपरान्त, मुख्यमंत्री जी ने श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर एवं काशी के कोतवाल काल भैरव मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के पश्चात उन्होंने श्रावण मास के दौरान आ रहे श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मन्दिर में आ रहे दर्शनार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया करायी जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button