बारात से लौट रही कार गड्ढे में पलटी,मां बेटे की मौत

बारात से लौट रहे कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी,मां बेटे की मौत,चार बाराती घायल।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व राकेश श्रीवास्तव

अयोध्या/भेलसर। बारात से वापस लौटते समय तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।इस हादसे में मां बेटे की मौत हो गयी।जबकि कार पर सवार चार अन्य बाराती घायल हो गये। घटना बाबा बाजार थाना क्षेत्र के मां कामाख्या धाम मार्ग पर ग्राम बदलेपुर मोड़ पर घटित हुई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को बाबा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सुनवा निवासी विनोद सिंह की पुत्री की शादी थी।बाराबंकी जिले के थाना कोठी अंतर्गत ग्राम ख्वाजापुर निवासी नरसिंह के पुत्र की बारात आई थी।शादी समारोह निपटाने के बाद थाना कोठी के ग्राम सलौनी निवासी रुद्र सिंह ने अपनी कार में कुछ बारातियों को बैठा कर वापस घर लौट रहे थे।

जब उनकी कार मनीराम माधव राम इंटर कालेज के मोड़ पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गयी।इस हादसे में ग्राम सलौनी निवासी मनोज सिंह की पत्नी रीना सिंह व पुत्र आशू सिंह,गीता सिंह पत्नी कमल किशोर,सोनू सिंह पुत्र आशीष,रोली सिंह पत्नी आशीष सिंह तथा श्रद्धा सिंह पत्नी अर्जुन सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए।सूचना पाकर डायल 112 पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी खैरनपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रीना सिंह(35) व आशु सिंह (9) की मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई।बाबा बाजार थाना प्रभारी मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button