जीडीबी सर्वे में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य ‘केरल,तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल’

राजेन्द्र चौधरी
राजेन्द्र चौधरी

देश में अपनी तरह के पहले ग्रास डोमेस्टिक बिहेवियर अर्थात जीडीबी सर्वेक्षण में सामाजिक विकास, सुरक्षा, लैंगिक समानता व विविधता तथा लोक व्यवहार जैसे मानकों पर उत्तर प्रदेश का बेहद ख़राब निचला स्थान, इस बात की पुष्टि करता है कि उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के दौरान पूरे देश में किस तरह बदइंतज़ामी और सामाजिक अराजकता का शिकार हुआ है। अखिलेश यादव ने कहा कि इस सर्वेक्षण से उत्तर प्रदेश के विकास के झूठे प्रचार का एक और भंडाफोड़ हुआ है। ऐसे सर्वेक्षण में निचले पायदान पर आने से उत्तर प्रदेश की सकारात्मक छवि को गंभीर ठेस पहुँची है। इससे काम-कारोबार और निवेश के लिए औद्योगिक समूह और निवेशक उत्तर प्रदेश से विमुख होंगे मतलब सरकार की नाकामी का ख़ामियाज़ा जनता भुगतेगी। जीडीबी सर्वे ने साबित कर दिया है कि भाजपा काग़ज़ी सरकार है और उसके दावे भी काग़ज़ी हैं। जीडीबी सर्वे में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य ‘केरल,तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल’

एक बेहद रोचक और उल्लेखनीय बिंदु है कि जीडीबी सर्वे में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीनों राज्यों ‘केरल, तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल’ में गैर भाजपाई सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में कुशासन है, भ्रष्टाचार चरम पर है। सत्ता शीर्ष से लेकर नीचे तक हर स्तर पर भ्रष्टाचार है। पहली बार है कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार में लिप्त आईएएस अधिकारी भगोड़ा बन गया है। भाजपा सरकार में प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा सेवाएं बदहाल है। अस्पताल में दवाई, इलाज नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर जगह लूट, भ्रष्टाचार है। उत्तर प्रदेश हर मानक में पिछड़ता जा रहा है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ है। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है। पुलिस हिरासत में मौते उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हो रही है।भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। नौजवानों के लिए नौकरी, रोजगार नहीं है। भाजपा सरकार में नौजवानों का भविष्य नहीं बचा है। किसान को फसल की लागत भी नहीं मिल रही है। भाजपा ने जो भी वायदे किए वे सिर्फ जुमला बनकर रह गए हैं। भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार की बेदखली से ही जनता को अच्छे दिन देखने को मिलेंगे।     जीडीबी सर्वे में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य ‘केरल,तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल’

Related Articles

Back to top button