सड़क की दुर्दशा बनी जानलेवा,जिम्मेदार बेखबर

अनिल साहू
अनिल साहू

अयोध्या/रुदौली। रुदौली की मैन सड़क की हालत इन दिनों बेहद दयनीय हो चुकी है। जगह-जगह टूटी पुलिया और सड़क पर उभरे गड्ढे न केवल आवागमन में बाधा बन रहे हैं, बल्कि अब जानलेवा भी साबित हो रहे हैं। आए दिन यहां ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें सवारियां घायल हो रही हैं। मोहम्मद इमरान,फिरोज अहमद ,मोहम्मद आकिब ,राम लाल ,अजय कनौजिया,सतीश राजपूत,विपिन कुमार,रवि कुमार,सनी गुप्ता,संदीप सिंह,स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। “जनता त्रस्त है और जिम्मेदार मस्त”, यह स्थिति अब आम चर्चा बन गई है। सड़क की दुर्दशा बनी जानलेवा,जिम्मेदार बेखबर

रुदौली की यह सड़क न केवल कस्बे का मुख्य मार्ग है, बल्कि आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी जोड़ती है। खराब सड़क के चलते बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों का अस्पताल पहुंचना और व्यापारी वर्ग का आवागमन तक प्रभावित हो रहा है। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है..? सड़क की दुर्दशा बनी जानलेवा,जिम्मेदार बेखबर

Related Articles

Back to top button