मुख्यमंत्री बताएं कि प्रदेश में रामराज है या जंगलराज-संजय सिंह

भाजपा शासित राज्यों में जातिगत भेदभाव बढ़ता जा रहा है. बहराइच में दलित को खंभे में बांधकर मारना निंदनीय. मुख्यमंत्री योगी बताएं कि यह रामराज है या जंगलराज.

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक दलित व्यक्ति को चोरी के इल्जाम में खंभे से बांधकर उसका मुंह कालिख से पोता गया और जबरन सिर मुंडवा दिया गया. मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना पर आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा की स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद भाजपा के इस न्यू इंडिया में एक दलित व्यक्ति को खंभे से बांधकर उसका मुंह कालिख से पोत कर सिर मुंडवा दिया जाता है तो अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह बताएं कि रामराज है या जंगलराज. संजय सिंह ने जातिगत भेदभाव ऊंच-नीच और छुआछूत पर कड़ा प्रहार करते हुए वर्तमान सरकार से सवाल पूछा है की ऐसी संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों और उनके कृत्य के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है.

आप सांसद संजय सिंह ने कहा दिन प्रतिदिन इस तरह की घटनाओं से भावनाएं आहत होती हैं. उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा की समाज में ऐसे घिनौने कृत्य बढ़ते चले जा रहे हैं जिस पर वर्तमान सरकार खामोश और अनजान बनने का ढोंग कर रही है. उन्होंने कहा यह हमारे देश का दुर्भाग्य है कि आज भी हम रूढ़िवादी और दास विचारधारा के जाल में फंस कर शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास को प्राथमिकता नहीं दे पा रहे हैं. उन्होंने कहा विकास और उन्नति की बातें तो वर्तमान सरकार केवल अपनी नाकामी छुपाने के लिए करती है वरना सच तो यह है कि भाजपा सरकार देश को छुआछूत जातिगत भेदभाव और ऊंच-नीच के जाल से बाहर आने नहीं देना चाहती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button