ट्रेन से कटकर किशोर की दर्दनाक मौत

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

भेलसर(अयोध्या)। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या रेलखंड के बीच रुदौली रेलवे स्टेशन के आउटर के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रूदौली रेलवे स्टेशन के आउटर के पास रविवार की रात लगभग 9 बजे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।इस घटना की सूचना रेलवे पुलिस ने रुदौली कोतवाल शशिकांत यादव को दी।कोतवाल रूदौली शशिकांत यादव ने तत्काल भेलसर चौकी पुलिस को घटना सूचना दी। सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी दृवेश द्विवेदी तत्काल अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक युवक की पहचान पूरे रसूल बख़्श निवासी अंशु सोनी उर्फ वरुण सोनी पुत्र महेश सोनी के रूप में हुई जिसकी सूचना परिजनों को दी गई।घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।इस सम्बमध मे भेलसर चौकी प्रभारी दृवेश द्विवेदी ने बताया कि रविवार की रात रात लगभग 9 बजे रूदौली रेलवे स्टेशन के आउटर के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई जिसकी पहचान रूदौली कस्बा के पूरे रसूल बख़्श निवासी अंशु सोनी उर्फ वरुण सोनी पुत्र महेश सोनी 16 वर्ष के रूप में हुई।मृतक युवक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजन की ओर तहरीर मिली है जिसपर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button