ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ब्रांडिंग के लिए तय हुई टीम

लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए विदेश दौरों की टीम में फेरबदल। वर्ल्ड इकोनामिक फोरम में शामिल होंगे सीएम योगी। 16 जनवरी को दावोस में होगी वर्ल्ड इकोनामिक फोरम। यूपी सरकार दावोस में लगाएगी अपना पवेलियन। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की ब्रांडिंग के लिए तय हुई टीम। पूर्व मंत्री और सीएम योगी के सलाहकार भी जाएंगे विदेश। 13 मंत्री और 33 आईएएस विदेश में करेंगे रोड शो। पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह 9 से 15 दिसंबर तक अमेरिका जाएंगे। प्रमुख सचिव नगर विकास के स्थान पर एसीएस नवनीत सहगल विदेश जाएंगे। एसीएस नवनीत सहगल 9 से 14 दिसंबर तक जर्मनी, बेल्जियम और स्वीडन जाएंगे। सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी 13 दिसंबर को न्यूयॉर्क जाएंगे। केवी राजू 11 दिसंबर को यूएई जाएंगे। डीपी सिंह 16 दिसंबर को सिंगापुर जाएंगे। जीए सिंह 14 दिसंबर को टोक्यो में रोड शो में शामिल होंगे।

विदेश जाने वाले मंत्री और अधिकारियों की टीमें छोटी की गई। 8 रूट पर निकलेंगे यूपी के 13 मंत्री और 33 आईएएस। मुख्यमंत्री के दो OSD व कुछ अन्य अधिकारी भी होंगे शामिल। 9 से 19 दिसंबर के बीच होगा यूपी की टीमों का विदेश दौरा। 12 और 13 दिसंबर को एमएसएमई मंत्री राकेश सचान यूएई में रहेंगे। पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, सिंचाई और मुख्यमंत्री ओएसडी श्रवण बघेल भी जाएंगे साथ। सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरों की तारीख में अभी तय नहीं। 16 से 19 दिसंबर तक नीदरलैंड और फ्रांस जाएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। आईटी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी होंगे साथ। प्रमुख सचिव आवास एवं प्रमुख सचिव परिवहन भी होंगे साथ।

9 से 14 दिसंबर तक डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मैक्सिको, ब्राजील और अर्जेंटीना जाएंगे। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जर्मनी और बेल्जियम जाएंगे। 9 से 14 दिसंबर तक विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना टोरंटो, मॉन्ट्रियल और लॉस एंजिल्स जाएंगे। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल और मुख्य सचिव भी रहेंगे साथ। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा, सचिव नियोजन इन्वेस्ट यूपी के सीईओ भी रहेंगे साथ। मुख्यमंत्री के ओएसडी संजीव सिंह और विशेष सचिव सुरेंद्र अग्निहोत्री भी होंगे साथ। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी जाएंगे विदेश दौरे पर। प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जाएंगे दौरे पर। मत्स्य मंत्री संजय निषाद और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के भी होंगे दौरे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button