दिव्यांगजन स्वरोजगार योजना का उठाये लाभ

दिव्यांगजन स्वरोजगार हेतु दुकान निर्माण एवं दुकान संचालन योजना का उठाये लाभ।

प्रतापगढ़। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सच्चिदानन्द तिवारी ने बताया है कि विभाग द्वारा संचालित दुकान निर्माण/संचालन योजनान्तर्गत जनपद के ऐसे दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत अथवा इससे अधिक है तथा स्वरोजगार करने के इच्छुक है एवं जिन्हें पूर्व में इस योजना का लाभ नही मिला है ऐसे दिव्यांगजन को 10 हजार रूपये दुकान संचालन हेतु एवं 20 हजार रूपये दुकान निर्माण किये जाने हेतु प्रदान किये जाते है। इच्छुक दिव्यांगजन योजना के लाभ हेतु दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के पोर्टल पर लागिन कर इस आशय के लिये उपलब्ध विकल्प में जाकर निर्धारित प्रारूप पर आनलाइन आवेदन कर सकते है।

आवेदन सहज जन सेवा केन्द्र के माध्यम से स्थापित जनसुविधा केन्द्रों आदि के माध्यम से किया जा सकेगा। आनलाइन आवेदन भरते समय आवेदक को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला नवीनतम फोटो, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति को स्वप्रमाणित करते हुये समस्त अभिलेखों सहित किसी भी कार्यालय दिवस में प्रस्तुत होकर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करें ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा सके। दिव्यांगजन वेबसाइट http://divyangjandukan.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button