स्वतंत्र देव सिंह का प्रवास कार्यक्रम

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 26 मार्च को ग्राम अगरौला, विधानसभा लोनी, गाजियाबाद में सुबह 9ः30 बजे बूथ सम्पर्क अभियान के तहत बूथ पर पहुंचकर योगी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनसम्पर्क करेंगे। वहीं ग्राम मितली बागपत में स्टेडियम एवं बहुउद्देशीय भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होगें।

जबकि इन्दिरागांधी कला केन्द्र  सेक्टर-6 नोएडा में दोपहर 3ः30 बजे बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक मे मार्गदर्शन करेगें। श्री सिंह दोपहर 4ः30 बजे ग्राम सुलतानपुर में बूथ समिति के साथ संवाद करेंगें। जबकि सायं 5ः30 बजे ग्राम सुलतानपुर में ग्रामीणों के साथ भेंट व सम्पर्क करेंगे। स्वतंत्र देव सिंह सायं 6ः30 बजे नोएडा सेक्टर-116 में निर्माणधीन भाजपा जिला कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। वहीं सायं 7ः30 फाल्गुन महोत्सव एवं सम्मान समारोह में उपस्थित रहेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button