स्वतंत्र देव सिंह का प्रवास कार्यक्रम


लखनऊ।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 11 अप्रैल को जौनपुर, प्रतापगढ व रायबरेली में प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंह उत्सव मोटल, बाजिदपुर तिराहा, जौनपुर में सुबह 10 बजे पंचायत जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक तथा सुबह 10ः30 बजे वार्ड प्रभारियों की बैठक में पंचायत चुनाव में विजय की रणनीति साझा करेगें। वहीं मानसरोवर मैरिजहाॅल, कटरा, प्रतापगढ़ में दोपहर 2 बजे पंचायत जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक तथा दोपहर 2ः30 बजे वार्ड प्रभारियों के साथ मंत्रणा करेंगे। श्री सिंह रायबरेली के किरन सिंह का हाता, इन्दिरा नगर में सायं 6 बजे पंचायत जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक तथा सायं 6ः30 बजे वार्ड प्रभारियों की बैठक में विजय का मंत्र सौंपेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button