स्वतंत्र देव सिंह का प्रवास कार्यक्रम


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 10 अप्रैल को इटावा, कानपुर, प्रयागराज व भदोही में प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंह इटावा में भाजपा जिला कार्यालय पर सुबह 10 बजे पंचायत जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक तथा सुबह 10ः30 बजे वार्ड प्रभारियों की बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। वहीं राॅयल मंदाकिनी, साकेत नगर कानपुर में दोपहर 2 बजे पंचायत जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक तथा दोपहर 2ः30 बजे वार्ड प्रभारियों की बैठक में पंचायत चुनाव में विजय की रणनीति साझा करेंगें।


श्री सिंह भाजपा कार्यालय सिविल लाइन प्रयागराज में सायं 7 बजे पंचायत जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक तथा सायं 7ः30 बजे वार्ड प्रभारियों की बैठक में मंत्रणा करेंगे। जबकि भाजपा कार्यालय जोरई भदोही में रात्रि 10 बजे पंचायत जिला चुनाव संचालन समिति बैठक तथा रात्रि 10ः30 बजे वार्ड प्रभारियों की बैठक में मार्गदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button