स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

हिमांशु दुबे

लखनऊ। स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को होलिकोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की। स्वतंत्र देव सिंह ने होली पर्व पर जन-जन के मंगल की कामना के साथ शुभकामना संदेश में कहा कि सनातन संस्कृति में प्रत्येक पर्व सत्य की सार्वभौमिकता के साथ विश्वबन्धुत्व का संदेश देते है। होली का संदेश है कि अधर्म, अत्याचार व असत्य को एक दिन अग्नि में नष्ट होना है और सत्यरूपी प्रहलाद को ही शेष रहना है।

रंगों का पर्व सप्त रंग के उल्लास में प्रेम, सौहार्द और अपनत्व के जागृत भाव से कलुष-भेद-तम का प्रतिकार करके समरसता से तन और मन को अभिसिंचित करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि अधर्म, अत्याचार, अनीति, अनाचार, वैमनस्यता, घृणा, पाप समाप्त होकर जन-जन, स्नेह व प्रेम के रंगो से सरावोर रहें।  स्वतंत्र देव सिंह ने हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाने के साथ ही सभी से कोविड-19 के नियमोें का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक होली मनाने का आग्रह किया।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button