स्वतंत्र देव ने किसानो से किया संवाद

हिमांशु दुबे

लखनऊ। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चार वर्ष में योगी सरकार ने वह कर दिखाया जो दशको में न हो पाया। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार व योगी सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही है। शोषित, वंचित, अनुसूचित, किसान, नौजवान सभी की खुशहाली के लिए सरकार काम कर रही है। पहले जो योजनाएं बनाई जाती थी वह कागज से शुरू होकर कागज पर ही समाप्त हो जाती थी।

आज किसान, गरीब, मजदूर का एक-एक पैसा उनके खाते में पहुंच रहा है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 6 लाख 94 हजार बेटियां लाभांवित हुई है। वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से 1 लाख 52 हजार कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ। गरीब के बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले और प्रदेश में शिक्षा का वातावरण तैयार हो, इसलिए 1.35 लाख सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक-एक मिनट प्रदेश की खुशहाली के लिए है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ग्राम कण्डेला में किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व स्वतंत्र देव सिंह ने शहीद दिवस पर अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू को कृतज्ञ श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए युवा सम्मेलन में युवाओं से संवाद किया।

स्वतंत्र देव सिंह ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सपा-बसपा सहित अन्य विपक्षी दल अपने राजनैतिक फायदें के चलते किसानों का फायदा नहीं देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन दलों को सिर्फ अपने परिवार की चिंता हो उन्हें देश के अन्नदाताओं का दर्द नहीं दिखेगा। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार में जन्में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सच्चे अर्थों में किसानों के दर्द को समझा और कांग्रेस के समय से किसानों द्वारा उठायी जा रही मांगो को पूरा करने का काम किया। उन्होने कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एमएसपी वृद्धि, किसान सम्मान निधि, स्वायल हेल्थ कार्ड, गन्ना मूल्य का रिकार्ड भुगतान, सिंचित क्षेत्रफल में वृद्धि जैसे विभिन्न निर्णयों से किसानों की खुशहाली व समृद्धि के संकल्प को मूर्तरूप देने का काम कर रही है।

इसके पश्चात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र तोमर सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button