स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा के सारे छेद गिना दिए- डॉ0 उमा शंकर पांडेय

उत्तर प्रदेश में भाजपा की नैया डूब रही है,स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा के सारे छेद गिना दिए हैं, जनता से जुड़े मुद्दों पर भाजपा ने सिर्फ झूठ परोसा है


लखनऊ। 
एक तरफ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है दूसरी तरफ उनके मंत्री छोड़कर जा रहे हैं इससे पता चलता है कि भाजपा का जहाज डूब रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की नैया डूब रही है और स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी छोड़ने के बाद सारे छेद गिना दिए हैं। उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर दलितों, पिछड़ों ,व्यापारियों और नौजवानों को धोखे में रखकर प्रचार और प्रोपगंडा फैलाया। अब उन्हीं की सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा के झूठ का गुब्बारा फोड़ दिया है। किसान, बेरोजगार, महिलाओं के मुद्दों पर भाजपा ने सिर्फ झूठ परोसा है। 

श्री पांडेय ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त है। नफरत की राजनीति करने वाली इस पार्टी की ढोल फट चुकी है। बीजेपी की नफरत की राजनीति को इस प्रदेश की जनता हराएगी। अब उत्तर प्रदेश को प्रियंका गांधी के रूप में नया नेतृत्व मिल गया है। कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों और उत्तर प्रदेश के विकास की बात कर रही है। 2022 में प्रदेश की जनता ने भाजपा को हटाने का मन बना लिया है। सरकार विज्ञापनों में चाहे कितने दावे कर ले, लेकिन सच न तो बदला जा सकता है और न झुठलाया जा सकता है। सच यही है कि योगी सरकार बीते पांच साल से न तो रोजगार देने की दिशा में कुछ कर पाई है और न ही कानून व्यवस्था में कोई सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंचों पर लगातार झूठ बोल रहे हैं और अपनी नाकामियों छुपाने के लिए झूठी उपलब्धियां गिना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button