सस्पेंस खत्म अपर्णा ज्वाइन करेंगी उपाध्यक्ष पद

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव को लेकर सस्पेंस अब खत्म होने की ओर है. बीजेपी नेता ने सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार थम गया और तस्वीर लगभग साफ हो गई है. वहीं अपर्णा यादव को आश्वासन भी मिला है.

सूत्रों की मानें तो अपर्णा यादव अब बुधवार को यूपी महिला आयोग के उपाध्यक्ष के तौर पर ज्वाइन करेंगी. इससे पहले यह पद मिलने के बाद उनकी नाराज होने की खबरें चल रही थीं. लेकिन बीते कुछ दिनों में बीजेपी के ओर से उनसे बातचीत की गई और अब मामला सुलझता हुआ नजर आ रहा है. इसकी झलक सोमवार को आई एक तस्वीर में दिख गई.

अपर्णा यादव को गृह मंत्री अमित शाह के आश्वासन और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से भरोसा मिलने के बाद बात बन पाई है. पार्टी हाईकमान से भरोसा मिलने के बाद ही सोमवार को उनकी मुलाकात सीएम योगी से हुई. इस मुलाकात के दौरान अपर्णा यादव की पति और मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव भी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button