छात्र-छात्राओं ने सदन की कार्यवाही देखी

लखनऊ। छात्र-छात्राओं ने सदन की कार्यवाही देखी,मदर टेरेसा हायर सेकेेंडरी स्कूल, किदवई नगर, कानपुर के छात्र-छात्राओं का एक 21 सदस्यीय दल ने आज पूरे विधानसभा परिसर का भ्रमण कर सदन की कार्यवाही भी देखी तथा विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की। इस दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष से जानकारी हेतु कई सवाल किए। सतीश महाना ने विधानसभा की कार्यवाही तथा इससे जुड़ी अन्य तकनीकी जानकारियों से उन्हंे अवगत कराया।

READ MORE-भारत ऑस्ट्रेलिया की पारस्परिक मान्यता पर हस्ताक्षर

छात्र-छात्राओं ने सदन की कार्यवाही देखी


विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र छात्राओं से कहा कि भावी पीढ़ी राष्ट्रहित में अपनी सार्थक भूमिका निभाने को तैयार हो रही है। आप लोग इस देश के भविष्य हैं। आप सभी सदैव सकारात्मक सोच रखें क्योकि नकारात्मक सोच से न तो स्वयं का विकास होता है और न ही समाज का।छात्रों के दल ने विधान सभा की सुंदरता देखकर विधानसभा अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया और यह भी कहा कि हमें अपनी विधानसभा को देखकर बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है। इस दल का नेतृत्व दीक्षा साइलस उप-प्राचार्य एवं अध्यापक नितिन राय ने किया। इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे सहित सहयोग हेतु अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button