भाजपा में मची भगदड़-अनिल यादव

भाजपा में मची भगदड़ बता रही है समाजवाद की आंधी प्रदेश में किस तरह से आ रही।मौर्य अशोक सम्राट मानव कल्याण सेवा संस्थान ने घोषित की कमेटी।संस्थान के पदाधिकारियों ने संस्थान के संरक्षक अनिल यादव का किया सम्मान वही प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य को संरक्षक ने पहनाया माला।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केकेसी स्थित समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर मौर्य अशोक सम्राट मानव कल्याण सेवा संस्थान ने संस्थान के संरक्षक वह सपा नेता अनिल यादव का जोर शोर के साथ सम्मान किया वही सपा नेता अनिल यादव ने संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्या का माला फूल पहनाकर स्वागत किया इसके बाद संस्थान की कमेटी घोषित की गई जिसमें 70 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है इसके बाद अनिल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की समाजवादी पार्टी में शामिल हो ने के लिए भाजपा के नेताओं में भगदड़ मच चुकी है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि समाजवादी आंधी आगामी विधानसभा चुनाव में किस तरह चलने वाली है। भाजपा की अबकी बार जमानत जप्त होने वाली है जिस तरह से लोगों का रुक समाजवादी पार्टी की तरफ है उससे इस बात को लेकर संदेह नहीं किया जा सकता कि अबकी बार सपा को 400 सीटों से ज्यादा बड़ी जीत मिलने वाली है।

लोगों को समाजवाद की धारा में लाने के लिए प्रतिबंध है मौर्य अशोक सम्राट मानव कल्याण सेवा संस्थान-सुनील मौर्या

प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्या ने भी अपने विचार रखे और उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव के लिए अनिल यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा से लोगों का जोड़ने का काम हम लोग पुरजोर कर रहे हैं और आगे करते भी रहेंगे, मौके पर मौजूद रहने वाले लोगों में उन्नाव से आए सपा नेता सुनील सिंह शिवा, अमित यादव चौधरी शिवराम निषाद राजेंद्र मिश्रा नीलू राजेंद्र सिंह राजा सहित कई लोग मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button