सपा का हर बूथ पर यूथ का ऐलान-जन-मन विजय अभियान

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से संगठन विस्तार एवं बूथ रक्षक का गठन किया गया है। इसके लिये समाजवादी युवा फ्रंटल संगठनों समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड एवं समाजवादी छात्र सभा द्वारा उत्तर प्रदेश की समस्त 403 विधानसभाओं में प्रत्येक बूथ पर बूथ रक्षकों के गठन हेतु मण्डलवार व विधान सभावार बूथ रक्षक, विधान सभा संयोजक का गठन किया गया है। बूथ रक्षक प्रत्येक बूथ पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रहेंगे।हर बूथ पर यूथ का ऐलान-जन-मन विजय अभियान 11 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रदेश के सभी विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर चलेगा। इसके लिये मण्डलवार जिम्मेदारी तय की गयी है।


समाजवादी युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि को देवीपाटन, बस्ती, गोरखरपुर, आजमगढ़, वाराणसी, समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राम करन निर्मल को प्रयागराज, मिर्जापुर, चित्रकूट, झांसी, यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा को लखनऊ, कानपुर, आगरा, अयोध्या, समाजवादी छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह देव को बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, मेरठ, आशीष मोहन यादव अलीगढ़, नाजिम खान कानपुर, प्रमोद यादव लखनऊ, सोहेल अहमद देवीपाटन, मन्नू पाण्डेय बस्ती, अमरेन्द्र आर्या मिर्जापुर, देव बोस चित्रकूट, आदर्श यादव आगरा, मोहम्मद सुहेल सहारनपुर, अरविन्द सिंह यादव आजमगढ, दीपू श्रीवास्तव अयोध्या, अजीत यादव विधायक वाराणसी, ओम यादव गोरखपुर, शिराज हुसैन झांसी, शैलेश कुमार शैलू एवं विपिन मिश्रा मुरादाबाद मण्डल में बूथ रक्षक गठन को सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button