तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा मौत

नेशनल हाईवे दतिया कट के समीप हुआ भीषण सड़क हादसा। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत।

मथुरा के थाना फरह क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे के दतिया कट के समीप एक भीषण सड़क हादसा तब हो गया जब बाइक सवार दंपत्ति अपनी बाइक संख्या up 85 AV 6008 से मथुरा की तरफ जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको रौंद दिया, और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को देख आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और हादसे की सूचना इलाका पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं प्रत्यक्षदर्शी के द्वारा बताया गया है कि बाइक सवारों को टक्कर मारने वाला ट्रक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है वहीं मृतक दंपति राया कस्बे के बताए जा रहे हैं फिलहाल पुलिस के द्वारा पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button