सपा के तांडव से जनता त्रस्त-एस0पी0 सिंह बघेल

10 मार्च को भाजपा आयेगी, गुंडों पर फिर बुलडोजर चलाएगी,सपा के तांडव से जनता त्रस्तयोगी जी के दो बुलडोजर एक सड़क बनाता है, दूसरा गुंडों के घर गिरवाता है300 प्लस सीटों के साथ फिर बनेगी भाजपा सरकार,पिछड़ों का उत्पीड़न और शोषण करने वालों के साथ हैं अखिलेश

हिमांशु दुबे

लखनऊ। करहल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल सपा की गुंडई से भावुक हो गए। कहा कि करहल में समाजवादी पार्टी के लोगों ने तांडव किया है। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन उन्हें यह पद भी लोकप्रियता के कारण नहीं मिला है, बल्कि उसे अपने पिता से छीनकर हासिल किया है। कहा कि सपा की अराजकता ही उसे ले डूबेगी, जनता ने देखा है कि सपा के मुखिया कैसे गुंडों और माफियाओं का संरक्षण करते हैं। ये लोग बहन, बेटी, गरीब, मजदूर, दुकानदार और व्यापारियों का उत्पीड़न करते हैं।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने नामांकन के दौरान दम्भ भरी घोषणाएं की थीं। अखिलेश ने कहा था कि मुझे अब करहल नहीं आना है। चौथे दिन ही आ गए। करहल में डिम्पल यादव, धर्मेंद्र यादव, उनके पिता, अक्षय यादव जैसे लोगों को कैम्प करना पड़ा। यह साबित करता है कि वह हार रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने कहा कि बघेल की जमानत जब्त हो जाएगी। 10 मार्च के बाद देखेंगे। कैसे उन्हें करहल के लोग मिलकर हराएंगे। अखिलेश ने कहा कि वह डेढ़ लाख से जीतेंगे। डेढ़ लाख से जीतने वाला पत्नी को मैदान में नहीं उतरता, बूढ़े पिता को नहीं उतरता, पूर्व सासंदों को मैदान में नहीं उतरता। बघेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश और देश मे कई गढ़ गिरे हैं। राहुल गांधी इस समय बेरोजगार हैं। डिम्पल यादव हारी हैं। बदायूं में मेरी भतीजी संघमित्रा मौर्य ने धर्मेंद्र यादव को हराया। फिरोजाबाद में मैं उनके कुनबे को हराया हूँ।


उन्होंने कहा कि मुझे नीचा दिखाने के लिए तमाम आरोप लगाए गए। मैं सामान्य परिवार से आता हूं, संघर्ष क्या होता है अखिलेश जी इसे नहीं जानते हैं। इन्होंने न गरीबी देखी है, न ही इन्हें गरीबों से मतलब है। ये एक जाति के नेता हैं, इन्होंने पिछड़ों और अतिपिछड़ों को अपमानित ही किया है। कहा कि अखिलेश यादव ने भारत और भारतीयता दोनों का अपमान किया है। राजनीति के लिए वे पार्टी पर आरोप लगाएं, लेकिन भारत, भारतीय और भारतीयता को नीचा न दिखाएं। भाजपा के लिए देश पहले हैं। न भारत कभी हारा है, न हारेगा। भारतीयों को अपमानित करना बंद करें अखिलेश।उन्होंने प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा सब आपस में मिले हुए हैं। सबने एक दूसरे से गठबंधन किया हुआ है। ये आतंकवाद को फिजूल की बात कहती हैं। वे यह भूल गई हैं कि इनके स्वयं के पिता स्व. राजीव गांधी और उनकी दादी स्व. इंदिरा गांधी खुद आतंकवाद के सबसे बड़े शिकार रहे हैं। लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में स्वार्थ की राजनीति के कारण ये सब आतंकियों के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं। वोट बैंक के अनुसार देखते हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर काम करती है। आवास, शौचालय, आवास में भोजन, उनके बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करने का काम हमारी सरकार ने किया है। सपा बसपा में लोग घरों पर कब्जा करते थे। हमारी सरकार में 42 लाख आवास बनाकर गरीबों को दिया है। कोरोना की पहली व दूसरी लहर में सरकार ने काम किया। इस दौरान निःशुल्क राशन मिल रहा है। ढाई दशक पहले जब मैं सांसद बना तो पता चला कि एक व्यक्ति की भूख से मौत हुई। बहुत लोग मरते थे। आज मोदी योगी सरकार में ऐसा नहीं हो रहा है। तब देश कांग्रेस की सरकार थी।श्री बघेल ने कहा कि यूपी के ढाई करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। विधवा पेंशन से लेकर अन्य योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में जा रहा है। 2014 में मोदी सरकार बनी तब 33 करोड़ लोग बैंक देखे ही नहीं थे। उनके खाते में खोलवाये गए। 10वीं क़िस्त देने के बावजूद हमे घर-घर वोट मांगने के लिए जाना पड़ा है। तो किसान सम्मान निधि कोई बन्द नहीं कर पायेगा। यह बढ़ाया ही जायेगा। पांच लाख रुपये तक आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को मुफ्त इलाज की व्यवस्था दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button