सपा ने घोषित किया प्रत्याशी,भाजपा अभी कर रही है पंचायत

भाजपा अभी कर रही है पंचायत,सपा ने घोषित किया 29प्रत्याशी,जिपंस टिकट, बाटने मे सपा निकली सभी पार्टी से आगे।

अयोध्या। जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन का केवल दो दिन शेष बचा है। बावजूद इसके सत्तारुढ़ पार्टी भाजपा अभी तक जिले मे एक भी प्रत्याशी घोषित नही कर सकी। जबकि समाजवादी पार्टी ने 29सीटो पर प्रत्याशियो का चयन करते हुए लिस्ट आउट कर दिया है। वरिष्ठ सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने बताया कि मेरी पार्टी के जिलाध्यक्ष व महासचिव की बनी टीम ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओ से विचार विमर्श करते हुए आधी से ज्यादा सीटो के प्रत्याशी का चयन कर लिया है।

शेष बची अन्य सीटो पर प्रत्याशी आज देर शाम तक घोषित कर दिए जायेंगे । दूसरी ओर भाजपा मे प्रत्याशी चयन मे लंबी प्रक्रिया है। इसमे प्रत्याशी को पहले मंडल अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देना होता है। मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष के पास अग्रसारित करता है। जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी की टीम टिकिटार्थियो की सूची क्षेत्रीय अध्यक्ष को सौपता है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष इस सूची को प्रदेश अध्यक्ष की संतुति के बाद चयनित प्रत्याशियों की सूची जारी करेगा। इतनी लंबी प्रक्रिया के बाद देरी होना स्वभाविक है।दूसरी ओर सपा भाजपा की अंदरूनी सूत्रो के अनुसार जिले की ऐसी कई सीटे है।जहां पर उन्हे प्रत्याशी ढूँढे नही मिल रहे है। जबकि बसपा व कांग्रेस इस चुनाव से पहले ही बाहर नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button