मटेरा से सपा प्रत्यासी ने टिकट किया वापस


बहराइच श्रावस्ती में यादव समाज को सपा से प्रतियासी नही बनाए जाने से यादव समाज में जबरदस्त रोष व्याप्त।सपा से हाजी मोहम्मद रमजान ने सपा का मटेरा विधानसभा का टिकट किया वापस।मटेरा विधानसभा सपा प्रत्यासी हाजी मोहम्मद रमजान ने सपा का टिकट किया वापस,सपा को हो सकता है भारी नुकसान।

लखनऊ। प्रदेश में भाजपा को सीधा चुनावी टक्कर देने वाली समाजवादी पार्टी में जनपद बहराइच श्रावस्ती टिकट वितरण में चार मुस्लिम, दो कुर्मी ,एक ब्राम्हण,एक अनुसूचित जाति आरक्षित एक कायस्थ श्रीवास्तव को टिकट दिया गया है जबकि यादव बाहुल्य क्षेत्र होने के बाद भी एक भी सीट से यादव को टिकट नहीं दिए जाने से यादव वर्ग में बहुत तेजी से नाराजगी उजागर होने लगी है पिछले चुनाव में भी यादव वर्ग का बड़ा हिस्सा भाजपा के पक्ष में मतदान किया था जिसकी वापसी के प्रयास जिला अध्यक्ष राम हर्ष यादव द्वारा काफी हद तक किया जा रहा था की अब एक भी यादव को टिकट नहीं दिए जाने से यादव मतदाताओं को सपा के पक्ष में मतदान करने तक रोक रखना सपा के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी यदि परिस्थितियां नही अनुकूल हुई तो सपा को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है इसका अंदाजा शायद सपा के उच्च जन नेताओ को नही है।बहराइच के यादव समाज से एक भी टिकट नहीं मिलने से यादव समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button