सपा प्रत्याशी अभय सिंह ने किया नामांकन

अयोध्या। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत नाम निर्देशन के चैथे दिन जनपद अयोध्या के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आज कुल 04 नामांकन पत्र प्रत्याशियों द्वारा जमा किये गये। 271-रूदौली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी श्री मनोज कुमार मिश्रा, 274-बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री सुनील पाठक व राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के प्रत्याशी डॉ हजारी लाल तथा 276-गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह (03 सेट में) द्वारा नामांकन किया गया एवं 275-अयोध्या व 273-मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नही किया गया। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन के चैथे कार्य दिवस 276-गोसाईगंज विधानसभा में कोई नामांकन फार्म नही बिका तथा 273-मिल्कीपुर विधानसभा में 05 नामांकन फार्म, 274-बीकापुर विधानसभा में 02 नामांकन फार्म एवं 275-अयोध्या विधानसभा में 02 नामांकन फार्म (कुल 09) प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों ने फार्म लिया। उन्होंने बताया कि पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन कक्षों में रिटर्निंग आफिसर्स द्वारा पूर्वान्हन 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन सम्बंधी कार्यवाही कड़ी पुलिस सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जा रही है। नामांकन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी नगर व नगर मजिस्टेªट एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नामांकन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button