रूदौली व मवई में ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा की जीत से सपा बसपा भी गदगद

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान

अयोध्या/भेलसर। भाजपा प्रत्याशी शिल्पी सिंह व राजीव तिवारी के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित होने पर सपा तथा बसपा के लोगों द्वारा भी खुशी मनाए जाने की क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है।नामांकन जुलूस में सपा तथा बसपा के कुछ कार्यकर्ता भी शामिल भी थे।यह पहली बार देखने को मिला है कि भाजपा की धुर विरोधी सपा तथा बसपा के कार्यकर्ता भाजपा की जीत पर खुशियां मना रहे हैं।क्षेत्र में कुछ लोग सपा पर तंज भी कस रहे हैं कि आने वाले विधान सभा चुनाव में क्या सपा इसी प्रकार हथियार डाल देगी या फिर मैदान पकड़ेगी।यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।बहर हाल आने वाले विधान सभा चुनाव में सपा पर इसका असर पड़ सकता है।

राजीव तिवारी दूसरी बार बने ब्लाक प्रमुख

पूर्व ब्लाक प्रमुख मवई राजीव तिवारी निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए है।आज करीब पौने एक बजे उन्होंने लाव लश्कर के साथ पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।श्री तिवारी के अलावा आज किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नही किया।जैसे ही नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हुई वैसे ही उनके समर्थक एक दूसरे को बधाई देने लगे।सभी की नजरें भाजपा के दूसरे ब्लाक प्रमुख के दावेदार शिव कुमार पाठक की तरफ लगी रही लेकिन समय सीमा के अंदर वह नामांकन पत्र दाखिल करने नही पहुंचे।हालांकि आधिकारिक रूप से जीत की घोषणा निर्वाचन आयोग करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button