भाजपा के साथ गुप्त समझौता कर सपा को रोकना चाह रहे हैं कुछ दल-अबु आजमी

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व विकास वीर यादव

अयोध्या/भेलसर। पिछली सपा सरकार मे अखिलेश यादव ने अगर शमसान बनवाया तो कब्रिस्तान को भी बनवाया परन्तु वर्तमान सरकार सम्प्रादायिकता फैलाकर सिर्फ हिन्दू मुस्लिम करके चुनाव जीतना चाह रही है।उक्त बाते परिवर्तन यात्रा लेकर पहुँचे सपा प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी ने कहा।उन्होंने कहा कोरोना महामारी के दौरान जिस सरकार ने लोगो को महाराष्ट्र व अन्य प्रदेशों मे अनाथ छोडा था उसको हटाने का समय आ गया है।कहा कि दुनिया का सबसे बडा आंदोलन किसान चला रहा है काले कानून को हटाने को लेकर उस पर सरकार के बडे मन्त्री किसान आंदोलन को गाडी से कुचलने का काम कर रहे है।परिवर्तन यात्रा के छठवे चरण मे सोमवार को अयोध्या जनपद आगमन पर महाराष्ट्र सपा प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी का रूदौली विधानसभा क्षेत्र के मखदुमपुर मदरसा बाबुल उलूम के प्रबंधक मौलाना शरीफ शाहब मिले उनके लडके मौलाना तारिक से आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।


जनपद की सीमा पर पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रूश्दी मियाँ व सपा नेता फरहान खां के नेतृत्व मे रानीमऊ चौराहा पर मुम्बई प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ।
युवा सपा नेता फरहान हुसेन खाँ ने अबु आसिम आजमी को बुके देकर सम्मानित किया।स्वागत कार्यक्रम मे पूर्व ब्लाक प्रमुख मवई निशात अली खाँ,जिला पंचायत मवई द्वितीय घनश्याम चौधरी,शाह मसूद हयात ग़ज़ाली,शमीम खाँ,अलाउद्दीन खान,मो0 अतीक खान,विकास रावत,सहबाज खान,रिहान खान,मुन्ना खाँ,दिलीप यादव,राकेश यादव,विन्ध्याचल सिंह,गुल्लू सिंह,पिंटू वर्मा,लुकमान ठाकुर,बच्चन भैय्या,गुड्डू अंसारी आदि हजारो सपा कार्यकर्ता नेता व जनमानस उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button