भाजपा के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नारे से सहमा समाज-प्रज्ञा सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव प्रोफेशनल्स  कांग्रेस, निकाय चुनाव प्रभारी महिला कांग्रेस मध्य जोन प्रज्ञा सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी हैं। आगामी नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को टिकट वितरण में वरीयता दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में एक तरफ नगर निगम चुनाव की तैयारी चल रही है तथा वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पूरे उत्तर प्रदेश में 11 दिनों की प्रादेशिक यात्रा का आयोजन किया गया है जिसका संचालन सभी प्रांतीय अध्यक्ष अपने-अपने जोन में कर रहे हैं। प्रांतीय अध्यक्ष हर जनपद में यात्रा निकालकर स्थानीय मुद्दा से अवगत होंगे। इस प्रादेशिक यात्रा के माध्यम से प्रियंका गांधी की बात भी प्रदेश के हर जनपद के नागरिकों तक पहुंच सकेगी नगर निगम निकाय चुनाव के लिए निष्ठा और लगन से लड़ेंगे। काग्रेस कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनाव के टिकट वितरण में प्राथमिकता दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे से आज शर्मिंदगी पैदा होती है। आज प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाओं पर अपराध हुआ अत्याचार बढ़े हैं।  वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से सीख लेकर नगर निगम के चुनाव की तैयारी की जा रही है उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देने जा रही है।

प्रदेश में आज से जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है उससे भारतीय लोकतंत्र खतरे में है। महसूस होता है कि डराने की सियासत हो रही है, हम डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे।  आज सरकार से सवाल पूछना गुनाह हो गया है महिला विधायक होने के बावजूद महिलाओं की आवाज दबा दी जा रही है। आजाद भारत में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या व महिलाओं पर अपराध ज्वलंत मुद्दे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व केंद्र की मोदी सरकार इन मुद्दों से मुंह छुपा रही है। यह वह भारत है जहां पर 1200 से अधिक किसानों की जानें चली गई या कैसा लोकतंत्र है।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और इस गूंगी, बहरी सरकार को जगाना चाहती है। कांग्रेस ने कभी जाति धर्म के नाम पर सियासत नहीं कि उत्तर प्रदेश में योगी मोदी की सरकार भली-भांति जनता को जाति और मजहब के नाम पर बांटने का काम कर रही। भारतीय जतना पार्टी पिछले पांच वर्षों से तथा वर्तमान समय में भी सत्ता में काबिज है। चुनाव से पूर्व प्रदेश एवं देशवासियों को आवास मुहैया कराने का दावा भी सरकार का खोखला साबित हो चुका है। उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में यदि प्रदेश की जनता कांग्रेस को अवसर प्रदान करती है तो कांग्रेस पार्टी लोगों का आवास मुहैया करायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button