हौले हौले बाल दिवस विशेष …

बाल दिवस विशेष…

अलका अस्थाना ‘अमृतमयी ‘


प्रीत के रंग में रचे, रंग बिरंगे गुब्बारे गचे।
हरे पीले नीले नीते, नव रंग में हथ गोले।
उड़ती आशाओं के बीच,मन चाहे जो होले होले।
सड़क चौराहे मे बीच, हाथों में लेके नभ नीच।
खूब खिलौने लेके बेचे, कंचन गंच में है मीच।
जीवन में हथ रंच रचा, नैनों में उल्लास गचा।
मट मैंले हाथों को लेकर, ले लो बापू मेरी पीर।

खूब खिलौने लेके आये,चदा मामा को संग लाये ।
आओ हम सब हिले मिले, सालगिरह नेहरु की मनाये ।

14 नवंबर को हर साल भारत में बाल दिवस मनाया जाता है।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की याद में ये दिन मनाया जाता है।दरअसल नेहरू जी के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से उनकी जन्मतिथि को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाने लगा। नेहरू जी को बच्चों से इतना स्नेह और लगाव था कि बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर ही पुकारते थे। इसी वजह से उनके जन्मदिवस को स्कूलों में बड़े ही जोश के साथ मनाया जाता है।


बाल दिवस की शुभकामनाये ….


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button