कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हैं-आन्द्रा वामसी

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन में मनाया गया विश्व युवा कौशल दिवस।कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हैं।

लखनऊ। आज विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन परिसर में राजकीय आईटीआई, अलीगंज, प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्र (आई.टी.ओ.टी.) तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आन्द्रा वामसी, मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के साथ-साथ आर. एन. त्रिपाठी, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, अलीगंज डी.के. सिंह, निदेशक, प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्र (आई.टी.ओ.टी.) तथा मिशन के अधिकारियों व प्रशिक्षणार्थी युवाओं द्वारा भी प्रतिभाग किया गया ।


कार्यक्रम का प्रारंभ वृक्षारोपण से किया गया। आन्द्रा वामसी, मिशन निदेशक द्वारा उक्त अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हैं। जरूरत उसे बढ़ावा देने व मान्यता देने की है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इसी कमी को दूर करने के लिए समग्र शिक्षा पर बल दिया गया है तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण को भी समान महत्व दिया गया है।कार्यक्रम में डी.डी.यू.जी.के.वाई. योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किये गये तथा विशेष उपलब्धियां अर्जित करने वाले युवाओं को स्मृति चिह्न भेंट किये गये।

प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह-

आईटीआई बलिया से पढ़कर अपना रोजगार करके आर्थिक उत्थान की ओर अग्रसर होने वाले प्रशिक्षणार्थी विवेकानंद चौरसिया व सुनीता यादव को प्रशस्ति पत्र देकर हौसलाअफजाई की। विभिन्न ट्रेड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया। कुछ प्रशिक्षणार्थियों को टेबलेट भी दिए।

विश्व युवा कौशल दिवस समारोह का आयोजन आईटीआई बलिया में हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि सरकार तकनीकी शिक्षा को लेकर भी पूरी तरह गंभीर है। अलग-अलग तरह के कौशल विकास के जरिए युवाओं को रोजगारपरक बनाना करना हमारी प्राथमिकता में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button