सर्राफा की दुकान में शार्ट सर्किट लगी आग

सर्राफा की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख ।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर। मवई थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव में सर्राफा व बर्तन की दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने से लगभग 4 लाख रुपए का बर्तन,नकदी व आभूषण जलकर राख हो गया।घटना की जानकारी दुकान मालिक को सुबह हुई।भेलसर-उमापुर मुख्य मार्ग पर मीरमऊ गांव में ग्रामीण बैंक के निकट रुदौली नगर के मोहल्ला घोसियाना निवासी आलोक कुमार व अमित की राज ज्वेलर्स के नाम से बर्तन व सर्राफा की दुकान है।बुधवार की शाम को नित्य दिन की भांति वह दुकान बंद कर अपने घर चले आए थे।उसके बाद देर रात बिजली की शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई।आग लगने की जानकारी रात में किसी को नही हुई।गुरुवार की सुबह गांव निवासी समर बहादुर यादव व सैफुद्दीन ने दुकान से धुंआ निकलते देखा तो तत्काल इसकी जानकारी उन्होंने दुकान मालिक को दी।जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने दुकान का शटर उठाकर देखा तो पूरी दुकान राख के ढेर में तब्दील थी।यह नजारा देख उनके होश उड़ गए।दुकान मालिक ने बताया कि आग से दुकान में रखी तिजोरी,आलमारी,छोटा गैस सिलेंडर,15 हजार नकदी सहित लगभग 4 लाख रुपए का बर्तन व आभूषण पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button